फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mac Mohan: 'शोले' के 'सांभा' बन मैक मोहन ने जीता दिल , इस एक डायलॉग से पर्दे पर अमर हुए अभिनेता

Wed, 10 May 2023 08:48 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1975 में आई फिल्म 'शोले' को आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। फिल्म के डायलॉग्स लोगों की जुबान पर रहते हैं। 'शोले' का सबसे पॉपुलर डायलॉग 'अरे ओ सांभा, कितने आदमी थे' आज भी काफी पॉपुलर है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी स्टारर इस फिल्म में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार थे। इनमें से एक थे अभिनेता मैक मोहन इस फिल्म में उन्होंने 'सांभा' का किरदार प्ले किया था। मैक मोहन का जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची में हुआ था। अभिनेता का असली नाम माकीजनी है।
 
विज्ञापन

2 of 6
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
'शोले' के इस 'सांभा' ने 10 मई साल 2010 को दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता को उनके दमदार अभियन के लिए आज भी याद किया जाता है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन पहचान  'शोले' के  'सांभा' से मिली। इस फिल्म में उनका बस एक ही डायलॉग था, लेकिन इस एक डायलॉग से मैक लोगों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ गए। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, मैक क्रिकेटर बनने का सपना लेकर कराची से बॉम्बे आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। धीरे-धीरे उनका रुझान थिएटर की ओर बढ़ने लगा। साल 1964 में आई फिल्म ‘हकीकत’से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद एक्टर कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार में नजर आए। मैक ने ज्यादातर फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है।
 

4 of 6
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर 'जंजीर', 'सलाखें', 'शागिर्द', 'सत्ते पे सत्ता', 'डॉन', 'दोस्ताना', 'काला पत्थर' जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे। हालांकि, उन्हें पहचान 'शोले' के 'सांभा' के रूप में मिली। इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ एक ही डायलॉग बोला था, लेकिन उस डायलॉग ने लोगों के ऊपर अमिट छाप छोड़ दी। यह डायलॉग था 'पूरे पचास हजार' फिल्म के इस संवाद और किरदार ने उन्हें पर्दे पर हमेशा के लिए अमर कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों के अलावा एक्टर भोजपुरी, गुजराती, हरियाणवी, मराठी और पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रहे। मैक की तबीयत फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' की शूटिंग के दौरान अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनके फेफड़े में ट्यूमर है, जिसके बाद काफी लंबे समय तक उनका इलाज चला, लेकिन एक्टर ने 10 मई साल 2010 को दुनिया को अलविदा कह दिया। मैक को उनके दमदार अभियन के लिए आज भी याद किया जाता है। 

यह भी पढ़ें-  The Kerala Story: द केरल स्टोरी के स्पोर्ट में उतरीं स्मृति ईरानी, फिल्म देखने के बाद विरोधियों पर साधा निशाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें