फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायकॉट के बाद बदले कपिल शर्मा के सुर, बोले- पाक में बैठे आतंकियों को करारा जवाब दे भारतीय सेना

Sat, 23 Feb 2019 11:26 AM IST
विजय जैन एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kapil sharma
कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनका शो इन दिनों विवादों में है। पुलवामा हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने विवादित बयान दिया था इसके बाद लोगों ने 'द कपिल शर्मा शो' को बायकॉट करने की मुहिम सोशल मीडिया पर छेड़ दी थी। कपिल शर्मा भी सिद्धू के बयान का समर्थन करते हुए नजर आए थे। कपिल के इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें घेरना भी शुरू कर दिया। हाल ही में कपिल शर्मा का एक और बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का समर्थन करते हुए आतंकियों को सबक सिखाने की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 7
कपिल शर्मा - फोटो : social media
बॉलीवुड टाइम्स की खबर के मुताबिक कपिल ने खुद को विवादों में घसीटने पर भी सवाल उठाए हैं। कपिल ने कहा कि आतंकियों  से कैसे निपटना है, इस पर लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है, लेकिन हमें इससे विचलित नहीं होना चाहिए। इस दुख की घड़ी में हमें शहीदों के परिवार के साथ खड़ा रहना है, यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

3 of 7
kapil sharma - फोटो : file photo
कपिल ने आगे कहा, 'मुझे यकीन है कि हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों और उनके संचालकों को करारा जवाब देंगे।' इससे पहले कपिल ने सिद्धू के समर्थन में बयान देकर मामले को और तूल दे दिया दिया था।

4 of 7
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने सिद्धू का समर्थन करते हुए कहा था- ये बहुत छोटी चीजें हैं और एक तरह से प्रचार का हिस्सा भी हो सकता है। मुझे लगता है कि किसी को बैन करना या शो से हटाना कोई समाधान नहीं है। हमें इसके स्थाई समाधान की तलाश करने की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 7
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'मुद्दे की बात करो, समस्या जेनुअन है तो उस पर फोकस करो। सिद्धू जी को शो से निकालने से इस मसले का हल नहीं होगा। अगर ऐसा होता है तो सिद्धू जी समझदार हैं खुद ही चले जाएंगे।'
विज्ञापन

6 of 7
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल खबर है कि नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इन दिनों शो में सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Archana Puran Singh - फोटो : twitter
चैनल ने अर्चना पूरन सिंह से भी कहा है कि वे इस मसले पर कुछ भी न बोलें। अर्चना को मीडिया से दूरी बनाने को कहा गया है। उन्हें आसपास के लोगों और शो में आने वाले जनता से भी सावधानी पूर्वक बात करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें