फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो का नया प्रोमो आया सामने, लोगों को आई सुनील ग्रोवर-कृष्णा की याद

Tue, 06 Sep 2022 09:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
देश के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनका 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर लोगों को गुदगुदाते नजर आने वाला है। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें कपिल और सुमोना के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल को सुमोना याद दिलाने की कोशिश कर रही हैं कि वह उनकी पत्नी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में बिंदु बनी सुमोना कपिल को यह बताती हुई नजर आती हैं कि उनकी शादी लॉकडाउन के समय हुई थी। इसके बाद कपिल कहते दिखते हैं कि लॉकडाउन में जो हुआ वह सब कैंसल। इस दौरान शो के अन्य कलाकार भी उन्हें याद दिलाने की कोशिश करते हैं लेकिन कपिल ऐसा जताने की कोशिश करते हैं कि उन्हें पिछला कुछ भी याद नहीं।
विज्ञापन

3 of 4
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
आगामी एपिसोड में कपिल शर्मा कप्पू के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं कीकू शारदा गुड़िया के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा चंदन प्रभाकर उनके दोस्त बनकर लोगों को हंसाएंगे। बता दें कि इस शो में पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए एक्टर्स भी दिखने वाले हैं। यह शो 10 सितंबर से सोनी पर प्रसारित होने वाला है।
विज्ञापन

4 of 4
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रोमो वीडियो को सोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। नया वीडियो जहां एक ओर लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं कुछ यूजर्स शो के पुराने कलाकारों को काफी मिस कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सुनील और कृष्णा को बुलाइए..मिलकर काम कीजिए...इंडिया को हंसाइए'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुनील ग्रोवर को बुलाओ...मजा आ जाएगा...हम तो पुराना शो ही देखते हैं।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट को देखने के बाद शो को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें