फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: लहंगे में मौनी रॉय की शोख अदाएं और कियारा आडवाणी का हॉट अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 06 Sep 2022 09:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मौनी रॉय, कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ हलचल होती रहती है। सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए सितारे अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वहीं, फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए उनके पोस्ट का इंतजार करते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
श्रीनिधि शेट्टी - फोटो : Instagram
श्रीनिधि शेट्टी
केजीएफ चैप्टर 2 से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। श्रीनिधि शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आज श्रीनिधि ने ब्लू कलर के लहंगे में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 11
तमन्ना भाटिया - फोटो : Instagram
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्म बबली बाउंसर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। तमन्ना ने ब्लैक कलर की आउटफिट में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिस पर व्हाइट कलर से फूल बने हुए हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद स्टनिंग लग रही हैं।
 

4 of 11
सान्या मल्होत्रा - फोटो : Instagram
सान्या मल्होत्रा
सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने व्हाइट कलर की ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को सान्या ने मैसी बन बनाकर कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

5 of 11
कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह गोल्डन कलर की डीप नेक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नेकलेस पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके बोल्ड अंदाज पर फैंस भी फिदा हो गए हैं। वहीं, वह गोल्डन कलर के छाई हाई स्लिट गाउन में भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने आज अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। रेड कलर के अनारकली में दिव्यांका कबूतरों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। दिव्यांका के इस अंदाज को देखकर फैंस को मसकली गाने की याद आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
मौनी रॉय
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। आज मौनी ने ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे, जिस पर गोल्डन कढ़ाई हो रखी है, में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

8 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : Instagram
शमा सिकंदर
शमा सिकंदर अपनी बोल्डनेस के चलते आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में शमा ने व्हाइट कलर साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह काफी हॉट लग रही है। अपने लुक को उन्होंने रेड लिपस्टिक और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है।

9 of 11
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Instagram
तेजस्वी प्रकाश
टीवी की नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश ने अपनी कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में तेजस्वी ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मैसी बन, हाई हील्स और वाइन के ग्लास के साथ तेजस्वी ने अपने लुक को पूरा किया है।
 

10 of 11
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram
निक्की तंबोली
निक्की तंबोली अपने बोल्ड अंदाज के चलते अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में निक्की ने ब्लू और व्हाइट कलर के प्रिंटेड ब्रालेट और ट्राउजर में नजर आ रही हैं। निक्की के इस हॉट अवतार ने फैंस के भी होश उड़ा दिए हैं।
 
विज्ञापन

11 of 11
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर
सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 20 साल की अवनीत अपने लुक्स के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अवनीत अपनी कार में ब्लू कलर के टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं और एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें