फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह, बताया जब पहली मुलाकात में ही खुली थी ये पोल

Sun, 09 Aug 2020 06:22 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा' शो में इस हफ्ते कलाकारों के पार्टनर पहुंचे और हंसी का समां बांध दिया। कृष्णा अभिषेक को ज्वॉइन करने उनकी पत्नी कश्मीरा शाह आईं। शो में कृष्णा और कश्मीरा की नोंक झोक देखने को मिली। सामने आए एक वीडियो में कश्मीरा बताती हैं कि कृष्णा के साथ उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कपिल शर्मा, कश्मीरा से पूछते हैं कि जब वो पहली बार कृष्णा से मिलीं तो क्या उन्हें पता था कि वो गोविंदा के भांजे से मिल रही हैं? इस पर कश्मीरा बताती हैं कि 'नहीं, नहीं मैंने इनको पूछा था, Which is your forthcoming film? (आपकी आने वाली फिल्म कौन सी है?) तो इसका जवाब आया ये मेरी चौथी नहीं मेरी तीसरी फिल्म है।' कश्मीरा की ये बात सुनते ही सभी हंस पड़ते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा आगे बताते हैं कि 'हां, इंग्लिश का प्रॉब्लम है। सब को है इधर।' कृष्णा का इशारा यहां कपिल की ओर था। कपिल खुद भी कई बार अपनी अंग्रेजी का मजाक उड़ाते हैं। कृष्णा की बात सुन कपिल कहते हैं कि 'मैं बात पूछने ही वाला था कि इस बात पे सब हंस क्यों रहे हैं?'

4 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कश्मीरा के अलावा इस बार के एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह के पति और अभिनेता परमीत सेठी भी पहुंचे। एक वीडियो में अर्चना और परमीत बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने रात के 12 बजे एक पंडित को पैसे देकर शादी की थी। शादी के लिए दोनों घर से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि कपिल शर्मा की टीम ने करीब चार महीने के बाद फिर से शूटिंग शुरू की है। शो के पहले गेस्ट सोनू सूद थे। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने को लेकर चर्चा में रहे। कपिल के शो में पहुंचे सोनू सूद ने अपने कई किस्से साझा किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें