The Invitation
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'द इनविटेशन' एवि नाम की युवती की कहानी है, जो अपनी मां के गुजरने के बाद अपने परिवार को ढूंढने निकलती है, लेकिन खुद ही एक चक्रव्यूह में फंस जाती है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि अपनी मां के गुजरने के बाद एवि (नताली इमानुएल) के आसपास कोई रिलेटिव नहीं होता। वह अपना डीएनए टेस्ट कराती है। इसके बाद उसकी मुलाकात अपने कजिन से होती है, जिसे वह जानती तक नहीं है। लेकिन वह अपने कजिन ऑलिवर से मिलकर बेहद खुश होती है।