भजन कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता विक्की कौशल कहते हैं, 'फिल्म का यह पहला गाना था, जिसे पहले शूट किया था। इस गाने को अपनी गाड़ी में सुनता था, लेकिन किसी के साथ शेयर नहीं कर सकता था। और, आज यह गाना सबके सामने है। जन्माष्टमी से पहले यह गाना यशराज के तरफ से दर्शकों के लिए एक तोहफा है। एक अभिनेता के रूप में मुझे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना पसंद है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे हासिल करने में सक्षम हूं। यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि भजन कुमार को दर्शक किस तरह पसंद करते हैं। मैं जानता हूं कि मैंने उन्हें बड़े पर्दे पर जीवंत करने के लिए अपना दिल लगा दिया है।'