The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Collection: फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन आज के कलेक्शन के हिसाब से दोनों फिल्मों की कमाई लाखों में सिमट गई है। जानिए इन दोनों फिल्मों का आज का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' और 'चांद मेरा दिल'
- फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में इन दिनों दो हालिया फिल्में रिलीज हुई हैं। इस लिस्ट में जैकी श्रॉफ की 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' और अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' शामिल हैं। जानिए आज मंगलवार को इन दोनों फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 5
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो'
- फोटो : सोशल मीडिया
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का अब तक की कमाई
फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने पहले दिन 25 लाख रुपये की कमाई से अपनी शुरुआत की
इस फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया
इस फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
इस फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया
वहीं आज पांचवें दिन मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
जैकी श्रॉफ द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो फिल्म में
- फोटो : सोशल मीडिया
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का 5वें दिन का कलेक्शन
जैकी श्रॉफ की सुपरहीरो फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की रिलीज को आज मंगलवार को पूरे पांच दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन सिर्फ 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 1.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'चांद मेरा दिल' का 12वें दिन का कलेक्शन
अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज के आज पूरे 12 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज दूसरे मंगलवार को 12वें दिन 77 लाख रुपये की कमाई की है। 'चांद मेरा दिल' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 25.97 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जोकि फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' से ज्यादा है।