फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहो' का पहला गाना 'साइको सैंया' रिलीज, ग्लैमरस दिखीं श्रद्धा तो प्रभास ने डैशिंग अंदाज से ढाया कहर

Mon, 08 Jul 2019 02:23 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साइको सैंया का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
'बाहुबली' एक्टर प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' का पहला गाना 'साइको सैंया' रिलीज हो गया है। गाने में श्रद्धा कपूर के शानदार डांसिंग मू्व्स नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही प्रभास का डांस और स्वैग भी दिल जीतने में कामयाब दिख रहा है। वहीं गाने में फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स भी नजर आ रहे हैं जो फिल्म के लिए दर्शकों को और उत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
'साहो' के पहले सॉन्ग 'साइको सैंया ' का टीजर तो पहले ही रिलीज हो गया था। जो रिलीज के कुछ देर बाद ही यू-ट्यूब पर ट्रेंड करने लगा था। इसके साथ ही अब पूरा सॉन्ग रिलीज हो गया है। जो रिलीज के साथ ही अच्छे लाइक्स और कमेंट्स बंटोर रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
screengrab from saaho video
गाने में जहां श्रद्धा कपूर का ग्लैमरस अंदाज और डांस नजर आ रहा है तो वहीं प्रभास का डैशिंग अंदाज भी कहर ढा रहा है। बता दें कि इस गाने को  ध्वनी भानुशाली और सचेत टंडन ने गाया है।

4 of 5
Saaho
इसके साथ ही साइको सैंया को तनिष्क बागची ने लिखा है। रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर गाना वायरल होना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि फिल्म में पहली बार प्रभास और श्रद्धा एक साथ नजर आएंगे। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saaho
साहो में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी नजर आएंगे। बता दें कि 'साहो' को यूवी क्रिएशंस के बैनर तले बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें