बॉलीवुड के एनर्जी किंग कहे जाने वाले रणवीर सिंह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते है। फिलहाल रणवीर सिंह '83' की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। बर्थडे के खास मौके पर रणवीर की कपिल देव के लुक में फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। ऐसे में अब कपिल देव की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में अपने कपड़ों के चलते कपिल देव सुर्खियों में हैं।