फैमिली मैन 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘द फैमिली मैन 2’ के ट्रेलर रिलीज की डेट घोषित करने के लिए प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से इसका मुहूर्त पूछा था। मंगलवार को दोपहर 1 बजे बताया गया कि सीरीज का ट्रेलर बुधवार को जारी होगा। बुधवार को इस ट्रेलर को लेकर लोग सुबह से ही इंतजार में थे। इस बात की चर्चा लंबे समय से चलती रही है कि श्रीकांत तिवारी नामक जासूस की कहानी इस बार दक्षिण जाएगी और बुधवार को जारी ट्रेलर में दिखा भी यही। लेकिन, ट्रेलर से जो संदेश तमिल समुदाय के बीच गया है, उसके संकेत अच्छे नहीं हैं।