फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Diplomat Day 6: लगातार धीमी हो रही 'द डिप्लोमैट' की रफ्तार, छठे दिन भी खस्ता रही फिल्म की हालत

Wed, 19 Mar 2025 10:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Diplomat Collection Day 6: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ का आज पहला बुधवार था, लेकिन फिल्म आज भी कमाई के मामले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। 
विज्ञापन
1 of 4
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraham
जॉन अब्राहिम की नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च को होली के अवसर पर रिलीज हुई थी, लेकिन अभिनेता के लिए इस बार की होली फीकी रही, क्योंकि फिल्म उम्मीद के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म में जॉन अब्राहम की अदाकारी को तो समीक्षकों द्वारा सराहा गया, लेकिन अब इसे कमाई के मामले में संघर्ष करना पड़ रहा है। आज की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज की कमाई
जॉन अब्राहम को 'वेदा' के फ्लॉप होने के बाद 'द डिप्लोमैट' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी टूट रही हैं। आज सिनेमाघरों में फिल्म का पहला बुधवार था, लेकिन मंडे टेस्ट में 'द डिप्लोमैट' फेल हो चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, छठे दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। हालांकि, फिल्म की कमाई में बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

3 of 4
द डिप्लोमैट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कुल कमाई
बीते दिन यानी पांचवें दिन फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 17.4  करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की कहानी एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बाहर निकालने की है। फिल्म में अभिनेता ने राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका निभाई है। द डिप्लोमैट की कहानी, पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी डिमो पोपोव और एमएससी ग्यड ने की है, जबकि संपादन कुणाल वाल्वे ने किया है। रवि श्रीवास्तव प्रोडक्शन डिजाइन की देखरेख की है।
विज्ञापन

4 of 4
द डिप्लोमैट - फोटो : एक्स
फिल्म के कलाकार
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में अभिनेता जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकार भी शामिल हैं। सादिया ने फिल्म में उस्मा का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान में फंसी हैं, जिसे जॉन का किरदार बचाने की काेशिश करता है। डैनियल बी जॉर्ज ने फिल्म के लिए मूल संगीत तैयार किया है, जबकि ध्वनि डिजाइन मोहनदास वीपी द्वारा किया गया है। फिल्म का मूल संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और गीत मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें