फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ के पार होने पर 'पद्मावत' की सक्सेस पार्टी, कुछ यूं नजर आए रणवीर शाहिद

Tue, 30 Jan 2018 12:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
padmaavat
फिल्म 'पद्मावत' की रिलीजिंग के दौरान कई धमकियां झेलने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी टीम के साथ एक सक्सेस पार्टी अटेंड की। बता दें, संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' अपनी रिलीज से अब तक 100 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। खास बात यह है कि यह पहली बार है जब फिल्म के तीनों लीड एक्टर एक साथ पार्टी करने के लिए एक साथ पहुंचे हुए थे। 
बता दें, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' इस वीकेंड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी हैं और इसकी कमाई का सिलसिला अब भी जारी है।
विज्ञापन

2 of 3
padmaavat
फिल्म 'पद्मावत' की सक्सेस पार्टी के दौरान दीपिका पादुकोण, रणवीर और शाहिद के बीच में खड़े होकर केक काटती हुई दिखाई दे रही थीं। पार्टी की खास बात यह थी कि इस दौरान लीड एक्टर्स ने एक ही रंग के कपड़े पहने हुए थे। बता दें, इस दौरान रणवीर और शाहिद ने काले रंग के कपड़ों में दिखाई दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
padmaavat
गौरतलब है कि फिल्म रिलीज के 4 दिन के अंदर ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। रविवार को फिल्म का कलेक्‍शन 32 करोड़ रुपए रहा। इसी के साथ फिल्म ने 115 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 'पद्मावत' ने सबसे तेज 100 करोड़ी फिल्म होने का रिकॉर्ड बना लिया है। इतना ही नहीं 'पद्मावत' ने 'बाहुबली 2', 'पीके' और 'दंगल' जैसी ब्लॉक्बस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें