पद्मावत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पद्मावत
25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे बड़ी फिल्म रही। ये फिल्म भी रिलीज से पहले खूब विवादों में रही। कई हिंदू संगठनों ने तब भी इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। 190 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 302.15 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने टेलीविजन, ओटीटी व अन्य अधिकारों की बिक्री से भी करीब 200 करोड़ रुपये और कमाए। 'गोलियों की रासलीला राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली के साथ तीसरी बार इस फिल्म में काम किया था।