हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लैक्मे फैशन वीक की पार्टी में पहुंची थीं। यहां उनके साथ चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे भी नजर आए थे। सुहाना हमेशा अपने फैशन लुक के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सुहाना खान
पिछली बार जब वो अपनी मां की पार्टी में दिखी थीं तो उनकी ड्रेस की खूब चर्चा हुई थी। उस समय उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी। जिसकी कीमत 60 हजार रुपए थी। उस इवेंट के बाद से सुहाना लगातार चर्चा में बनी रहती हैं।
पढ़ें- VIDEO: बालकनी में कोजी हो रहे थे दीपिका-रणवीर, अब वीडियो आ गया सामने
विज्ञापन
3 of 6
सुहाना खान
इस बार वो पार्टी में ब्लैक कलर का सिंपल टॉप और जींस पहनकर पहुंची थीं। उनके बाल खुले थे और मेकअप बिल्कुल सिंपल था। सुहाना के हाथ में एक येलो कलर का क्लच लिया हुआ था और पैरों में लेदर बूट डाले हुए थे।
4 of 6
सुहाना खान
सुहाना का ये क्लच जिमी चू और बूट सेंट लॉरेंट ब्रांड के थे। अब हम आपको सुहाना के क्लच और बूट की कीमत बताने जा रहे हैं। सुहाना के बूट और क्लच की कीमत से शायद एक गाड़ी आ जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
सुहाना खान
सुहाना के क्लच की कीमत करीब 35,217 रुपए और बूट की कीमत करीब 82,920 रुपए है। जी हां, आपने सही पढ़ा। अगर इन दोनों की कीमत को मिला दिया जाए एक लाख के ऊपर पहुंच जाती है।
इतने में तो आप एक नैनो कार खरीद सकते हैं। खैर, सुहाना सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। इसलिए उनकी छोटी-छोटी चीजों पर मीडिया नजर रखता है। सुहाना पिछले दो महीने में सबसे पॉपुलर स्टार किड बन गई हैं।