फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansal Mehta: 'शाहिद' से लेकर 'ओमेर्टा' तक, 'द बकिंघम मर्डर्स' से पहले कैसा रहा हंसल मेहता की फिल्मों का हाल

Sun, 15 Sep 2024 03:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला
द बकिंघम मर्डर्स हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में हैं। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। आज हम आपको उनकी पिछली पांच फिल्मों के प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ओमेर्टा - फोटो : यूट्यूब
ओमेर्टा
इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आए थे। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म की चर्चा काफी ज्यादा थी, लेकिन टिकट खिड़की पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म ने 50 लाख रुपये से ओपनिंग की थी। वहीं, इसका कुल कलेक्शन तीन करोड़ 56 लाख रुपये था। यह फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
सिमरन - फोटो : यूट्यूब
सिमरन
फिल्म सिमरन में कंगना रनौत नजर आई थीं। हंसल के साथ उनकी यह पहली फिल्म थी। साल 2017 में आई इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका था। दो करोड़ 77 लाख से फिल्म ने अपनी शुरुआत की थी। वहीं, इस फिल्म ने कुल 17.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को फ्लॉप घोषित किया गया था। 

4 of 6
अलीगढ़ - फोटो : यूट्यूब
अलीगढ़
फिल्म अलीगढ़ में मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आए थे। हालांकि, दर्शकों को यह फिल्म अच्छी नहीं लगी थी। यही वजह थी कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज दो करोड़ 50 लाख रुपये का कुल कारोबार किया। टिकट खिड़की पर यह फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी। 
विज्ञापन

5 of 6
सिटीलाइट्स - फोटो : यूट्यूब
सिटीलाइट्स
साल 2014 में आई सिटीलाइट्स में राजकुमार राव और पत्रलेखा मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का गाना 'मुस्कुराने' काफी ज्यादा हिट हुआ था, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म चल नहीं सकी थी। फिल्म ने कुल आठ करोड़ 51 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहिद - फोटो : यूट्यूब
शाहिद
फिल्म शाहिद में राजकुमार राव ने  अपनी अदाकारी से खूब वाहवाही लूटी थी। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 45 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, इसका कुल कलेक्शन तीन करोड़ 60 लाख रुपये रहा था।
Jr NTR: देवरा में जान्हवी कपूर को देखकर जूनियर एनटीआर को हुई हैरानी, अभिनेत्री को बुलाते थे- टेप रिकॉर्डर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें