फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Buckingham Murders Day 2 Collection: 'द बकिंघम मर्डर्स' की हालत खस्ता, दूसरे दिन ही लाखों में सिमटी कमाई

Sat, 14 Sep 2024 10:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हंसल मेहता के निर्देशन में बनी करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' ने 13 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। क्राइम-मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म ने लोगों के बीच बज बनाया हुआ था। हालांकि, फिल्म ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसी बीच फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'द बकिंघम मर्डर्स' का बजट तकरीबन 40 करोड़ रुपये है। फिल्म को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 और 2023 मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, जहां लोगों ने फिल्म की खूब तारीफ की थी। फिल्म में करीना ने जसमीत भामरा का किरदार निभाया है, जो एक ब्रिटिश-भारतीय जासूस है और हाल ही में अपने बच्चे की मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना के किरदार को वायकोम्ब में एक बच्चे की हत्या की जांच करने का काम सौंपा गया है। हत्या के कारण सांप्रदायिक तनाव पैदा होता है, जो मौत के सिलसिले में मुस्लिम किशोर की गिरफ्तारी के बाद हिंसा में बदल जाता है। रहस्य को उजागर करने के लिए करीना मुश्किलों से जूझ रही हैं, इस दौरान उन्हें अपने निजी जीवन के दुखों से भी लड़ना होता है। 

Stree 2 Collection: वीकएंड पर फिर खिल उठी 'स्त्री 2', 31वें दिन श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

4 of 5
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन हैं और इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म का निर्माण महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा किया गया है।

Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या के साथ कार्तिक ने शुरू किया ‘भूल भुलैया 3’ का प्रचार, साथ नजर आईं भाभी नंबर टू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द बकिंघम मर्डर्स' - फोटो : सोशल मीडिया
दमदार सस्पेंस वाली इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। करीना कपूर अभिनीत फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के दूसरे दिन के कलेक्शन पर गौर फरमाएं तो यह बेहद निराशाजनक रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 86 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का दो दिन का कुल कारोबार 2.01 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें