सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने अभिनय और खूबसूरत के बल पर वर्षों तक लोगों के दिलों पर राज करने के बाद एक बार फिर सोनाली कैंसर से जंग जीतकर स्क्रीन पर वापस लौट आई हैं। आज (10 जून) उन्होंने द ब्रोकन न्यूज से ओटीटी पर डेब्यू किया है। इस सीरीज में सोनाली एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, उनके साथ जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगांवकर भी सीरीज में पत्रकार बने हैं। इस सीरीज से पहले भी बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें सितारे पत्रकार बनकर अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाब हुए थे। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।