फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn Movies: ' दे दे प्यार दे 2' से लेकर 'धमाल 4' तक, अजय देवगन की ये फ्रेंचाइजी फिल्में मचाएंगी धमाल

Wed, 30 Apr 2025 05:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajay Devgn Upcoming  Franchise Movies: अजय देवगन जल्द ही 'रेड 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस फिल्म के अलावा वह और कौन सी फ्रेंचाइजी फिल्मों में दिखने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन - फोटो : यूट्यूब
बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब वह ‘रेड 2’ के साथ फिर से धूम मचाने को तैयार हैं।, लेकिन यह तो बस शुरुआत है...अजय के पास इस समय कई फ्रेंचाइजी फिल्में हैं जो दर्शकों को हंसी, सस्पेंस और एक्शन का तगड़ा डोज देने वाली हैं। आइए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।
Jaat: गोपीचंद मालिनेनी का खुलासा, 'जाट' के लिए सनी देओल नहीं बल्कि तेलुगु हीरो था निर्देशक की पहली पसंद
विज्ञापन

2 of 6
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दे दे प्यार दे 2
साल 2019 में रिलीज हुई ‘दे दे प्यार दे’ ने अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की अनोखी लव स्टोरी से दर्शकों का दिल जीता था। अब इसका सीक्वल ‘दे दे प्यार दे 2’ इस साल रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय और रकुल अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे, जबकि इस बार फिल्म में आर माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म में रोमांटिक कॉमेडी के साथ पारिवारिक ड्रामा का मजेदार तड़का लगाने की मेकर्स कोशिश में हैं।
Viral Video: इतिहास की किताबों से मुगल शासकों को हटाने पर भड़कीं अभिनेत्री, बोलीं- ‘इसे कैसे हटा सकते हैं…’
विज्ञापन

3 of 6
सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन नजर आएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सन ऑफ सरदार 2
‘सन ऑफ सरदार’ अपने एक्शन, कॉमेडी और पंजाबी मस्ती के लिए खूब पसंद की गई थी। अब ‘सन ऑफ सरदार 2’ का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। इस बार अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में होंगी। फिल्म में संजय दत्त भी अहम किरदार निभाएंगे। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म फैमिली ड्रामा और कॉमेडी दर्शकों को गुदगुदाने की भरपूर कोशिश करेगी।

4 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
दृश्यम 3
अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी ने सस्पेंस थ्रिलर के मामले में उनकी बादशाहत को साबित किया है। ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और अब ‘दृश्यम 3’ की तैयारियां जोरों पर हैं। फैंस विजय सलगावंकर की आगे की कहानी जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन ने की एआई कंपनी की घोषणा - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
गोलमाल 5
रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। चार सुपरहिट फिल्मों के बाद ‘गोलमाल 5’ भी आने वाले समय में बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे। फिलहाल, इस फिल्म का अभी आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'धमाल 4' का क्लाइमैक्स मुंबई में होगा शूट, साथ नजर आएंगे अजय देवगन-रितेश देशमुख-अरशद और जावेद जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
धमाल 4
‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की तीन फिल्में अपनी बेहरतरीन कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं और अब ‘धमाल 4’ दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का आधिकारिक एलान किया गया था। फिल्म में अजय के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें