फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', कैसे मिला सुजैन बर्नर्ट को सोनिया गांधी का रोल, बताई पूरी सच्चाई

Wed, 09 Jan 2019 06:29 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
suzanne bernett
फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में सोनिया गांधी बनी सुजैन सुजैन बर्नर्ट यही किरदार इससे पहले एक टीवी सीरीज में भी कर चुकी हैं। फिल्म और टीवी के इस किरदार में अंतर और राजनीति को लेकर अपने ख्याल बता रही हैं खुद सुजैन बर्नर्ट।
विज्ञापन

2 of 5
suzanne bernert
मैंने ट्विटर पर एक पोस्टर में डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में अनुपम खेर का पहला रूप देखा तो मुझे पता चला कि किसी फिल्म की कास्टिंग चल रही है। मैं उस वक्त जर्मनी में छुट्टियां बिता रही थीं। मैंने अपनी मां की शॉल ली और पति का चश्मे। इन दो उधार की चीजों के साथ मैंने अपना एक वीडियो रिकॉर्ड करके भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 5
suzanne bernert
मुझे लगा था कि मैं सेलेक्ट नहीं हो पाऊंगी। लेकिन मैं मुंबई लौटी तो मेरे पास फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में सोनिया गांधी का रोल करने के लिए फोन आ गया। हालांकि धारावाहिक 7 आरसीआर में भी सोनिया गांधी बन चुकी हूं लेकिन फिल्म और सीरीज में काम करना बिल्कुल अलग अनुभव रहा।

4 of 5
suzanne bernert
फिल्म की कहानी 2004 से लेकर 2014 तक सफर करती है और लुक्स का ये बदलाव संभालना ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। उम्र के साथ साथ हाव भाव और आवाज भी बदलती जाती है और इस फिल्म में मुझे ये सब दिखाना था। मैं मानती हूं कि सोनिया गांधी की प्रतिष्ठित भूमिका मिलना निश्चित रूप से मेरे करियर के लिए अहम रहा है। मैं एक बहुत ही सहज एक्टर हूं जो एक चरित्र को अंदर से विकसित होने देती हूं। यह मेरा तरीका है। हर अभिनेता का एक अलग तरीका होता है और हर किसी को वह काम करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suzanne bernert
मुझे निर्देशक विजय गुट्टे ने जो वीडियो लिंक दिए मैंने केवल उन पर ही ध्यान केंद्रित किया। मैं एक निर्देशक की एक्टर हूं और मैं एक खाली पन्ने की तरह खुदको रखती हूं ताकि कोई भी अपनी निर्देशकीय दृष्टि अनुसार मुझे ढाल सके। मेरे लिए स्क्रिप्ट और वीडियो मेरे दिशानिर्देश थे और मैंने कोई भी बाहरी जानकारी जानने की कोशिश नहीं की। जहां तक भारतीय राजनीति में दिलचस्पी की बात है तो मैं साफ कहना चाहती हूं कि मेरी किसी तरह की पॉलीटिक्स में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। मैं एक एक्टर होने के अलावा कुछ हूं तो एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं और इसी में खुश हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें