फन्ने खां
अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'फन्ने खां' की रिलीज को लेकर डिस्ट्रीब्यूशन संबंधी विवाद हुआ था। फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने 'फन्ने खां' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। वासु भगनानी का आरोप था कि 'फन्ने खां' के डिस्ट्रीब्यूशन के राइट्स उनकी कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट एंड फिल्म्स लिमिटेड ने खरीदे थे। साथ ही उन्हें फिल्म के सह निर्माता के तौर पर भी श्रेय दिए जाने की बात हुई थी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। कोर्ट ने भगनानी की याचिका खारिज कर फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। यह फिल्म आज यानी 3 अगस्त को रिलीज हुई।