फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी आपस में फूटी आंख नहीं भाते थे ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, आज एक ही थाली में खाते हैं खाना

Fri, 03 Aug 2018 02:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
Ranbir Salman
5 अगस्त को फ्रेंडशिप डे है जिसको लेकर सभी दोस्त अपने किसी खास दोस्त संग इस दोस्ती के फेस्टिवल को मनाते हैं। ऐसे में बॉलीवुड की बात करें तो कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो कभी एक-दूजे के दुश्मन हुआ करते थे लेकिन अब उनकी ये दुश्मनी दोस्ती में बदल चुकी हैं। तो आइए इस फ्रेंडशिप डे से पहले जानते इस 10 बॉलीवुड स्टार्स के आपस का प्यार..
विज्ञापन

2 of 12
Ranbir Alia
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्टर रणबीर कपूर और उनके पक्के दोस्त और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की। अयान के साथ रणबीर फिल्म 'वेक अप सिड' से जुड़े थे। फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' में भी दोनों को साथ देखा गया। शायद ही आपको पता हो कि दोनों में पहले कभी नहीं बनती थी। बता दें कि मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई में भी दोनों के एक साथ देखा गया था।  
विज्ञापन

3 of 12
Ranveer And Arjun
फिल्म 'गुंडे' के दो यार कभी आपस में एक-दूजे को नहीं भाते थे। लेकिन आज दोनों की दोस्ती जय-वीरू से कम नहीं है। 

4 of 12
Bollywood
दीपिका पादुकोण और सहाना गोस्वामी बहुत ही अच्छी सहेली हैं। दोनों को कई बार पार्टी में एक साथ देखा गया है और दीपिका को भी सहाना के साथ समय बिताना अच्छा लगता था लेकिन आज भी दोनों में उतना ही प्यार है जितना पहले था। 
विज्ञापन

5 of 12
aamir khan
आमिर और जूही को फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में पहली बार देखा गया था। लेकिन  फिल्म की 'इश्क' की शूटिंग के दौरान आमिर और जूही में उनके अफेयर को लेकर चर्चाएं होने लगी थी जिससे परेशान होकर जूही ने आमिर से किनारा कर लिया। लेकिन आज भी दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन

6 of 12
golmaal again
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की सबसे ज्यादा फिल्में अजय देवगन के साथ ही है। लेकिन एक दौर था जब दोनों में कभी बनती नहीं थी। 
विज्ञापन

7 of 12
zindagi na milegi dobara
फिल्म 'लक्ष्य' डायरेक्ट करने वाले फरहान खान और ऋतिक रोशन के रिश्ते में भी दरार आ गई थी। लेकिन सब सही हो जाने के बाद दोनों को फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में दोबारा एक साथ देखा गया था।

8 of 12
salman and katrina
कटरीना और सलमान के बीच भी लंबे समय तक दूरियां रही थीं। लेकिन अब दोनों के बीच सब सही चल रहा है। हाल ही में दोनों को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर एक साथ चलते देखा गया था। 

9 of 12
आलिया और कैटरीना
एक समय था जब कटरीना और आलिया की पटती नहीं थी लेकिन अब दोनों हर इवेंट में एक  साथ ही नजर आती हैं। बता दें कि दोनों ने शाहरुख खान के बेटे अबराम के बर्थडे पर जमकर मस्ती की थी। 

10 of 12
सलमान खान, अजय देवगन - फोटो : pinkvilla
अजय और सलमान खान को बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक साथ देखा गया है। लेकिन फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान दोनों के रिश्ते खट्टे पड़ गए थे।  लेकिन आज दोनों के बीच की दोस्ती की मिसाल है क्योंकि सलमान को अजय की फिल्मों में अकसर कैमियो रोल करते देखा जा रहा है और अजय भी बिग बॉस सीजन 11 में नजर आए थे। 

11 of 12
शाहरुख खान, काजोल - फोटो : PTI
बात करेंगे बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान और काजोल की। बता दें कि दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म 'बाजीगर' के दौरान दोनों में कभी नहीं बनी थी। लेकिन आज इनकी जोड़ी बॉलीवुड की टॉप जोड़ी मानी जाती है। 
विज्ञापन

12 of 12
सलमान खान और रणबीर कपूर
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान खान और रणबीर कपूर की। बता दें कि हाल ही में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी में ऋषि कपूर और अरबाज खान की पत्नी सीमा के बीच अनबन हो गई थी जिसके चलते सलमान और रणबीर की फैमिली में पट नहीं रही है। ऐसे में कटरीना और रणबीर के बीच की अफेयर की बात को लेकर भी सलमान कभी रणबीर को पसंद नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें