थार ट्रेलर
- फोटो : social media
किस पर आधारित है थार की कहानी?
80 के दशक में स्थापित और पश्चिमी नोयर जॉनर से प्रेरित, 'थार' में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी को दर्शाया गया है, जो नौकरी की तलाश में और अपने अतीत का बदला लेने के लिए एक बड़े शहर में चले जाता है। सस्पेंस, रहस्य और रोमांच से भरपूर यह फिल्म, राजस्थान के एक दूरदराज के गांव में एक एंटीक डीलर सिद्धार्थ की यात्रा का पता लगाती है, जो हाल ही में हिंसक हत्याओं की एक श्रृंखला का गवाह रहा है। स्थानीय पुलिस सुरेखा सिंह (अनिल कपूर) इन हत्याओं की जांच करती है, और सिद्धार्थ के रास्ते में आ जाती है। अब सवाल ये उठता है कि क्या दोनों की यह आखिरी मुलाकात होगी? क्या सिद्धार्थ सफल होंगे?