फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Movies Release: थ्रिल, रोमांस और देशभक्ति से भरा होगा ये वीकेंड, इस शुक्रवार रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में

Thu, 05 May 2022 11:16 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बार फिर नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सभी इस हफ्ते शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। हर हफ्ते रिलीज होने वाली ये फिल्में लोगों के वीकेंड एंटरटेनमेंट का एक बढ़िया माध्यम होती है।
विज्ञापन
1 of 6
Friday Movies Release - फोटो : Social media

एक बार फिर नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सभी इस हफ्ते शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। हर हफ्ते रिलीज होने वाली ये फिल्में लोगों के वीकेंड एंटरटेनमेंट का एक बढ़िया माध्यम होती है। इस शुक्रवार यानी छह मई को भी कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इस हफ्ते दर्शकों को देशभक्ति, रोमांस और एडवेंर से भरपूर मनोरंजन मिलने वाला हैं। तो इस हफ्ते की रिपोर्ट में जानते हैं कल यानी छह मई को रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में- 

 

विज्ञापन

2 of 6
मेरे देश की धरती - फोटो : सोशल मीडिया

मेरे देश की धरती

फिल्म 'मेरे देश की धरती' की कहानी युवा इंजीनियरों अजय और उसके दोस्त समीर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अजय और समीर आज के युवाओं की समकालीन स्थिति, उनकी उलझनों, असुरक्षाओं, सपनों, फैसलों और उनकी दुविधाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। दिव्येंद्रु शर्मा, अनुप्रिया गोयनका, अनंत विधात स्टारर इस फिल्म का निर्देशन फराज हैदर ने किया है।

 

विज्ञापन

3 of 6
द कन्वर्जन - फोटो : Social media

द कन्वर्जन

लव जिहाद पर बनी 'द कन्वर्जन' 6 मई  को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में विंध्या तिवारी, प्रती शुक्ला, रवि भाटिया, अमित बहल जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के में प्रेम कहानी को दिखाया गया है। हालांति, फिल्म में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब लड़की को पता चलता है कि लड़के का प्यार महज दिखावा है। इस फिल्म को विनोद तिवारी ने निर्देशित किया है। 

4 of 6
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस

'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस', मार्वल स्टूडियोज की साल 2016 में आई  फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज' का दूसरा भाग है। यह फिल्म 6 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी। आगामी फिल्म का निर्देशन सैम राइमी ने किया है। फिल्म की शुरुआत वहां से होती है जहां से स्टीफन स्ट्रेंज ने 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में मल्टीवर्स का दरवाजा खोल दिया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
खतरा डेंजरस - फोटो : social media

खतरा डेंजरस

मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'खतरा डेंजरस' भी इस शुक्रवार को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म देश की पहली लेस्बियन क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म हा। लेस्बियन रोमांस को दिखाती इस फिल्म में रोमांटिक सींस की भरमार है। फिल्म में दो लड़कियों की कहानी को दर्शाया गया है, जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रॉकेट गैंग - फोटो : Social media

रॉकेट गैंग

बॉस्को मार्टिस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदित्य सील और निकिता दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 6 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें