छोटे पर्दे पर सलमान खान का शो बिग बॉस किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बना रहता है। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच का प्यार तो कभी तीखी नोकझोंक और लड़ाई, इस बार शो में वो सब कुछ देखने को मिल रहा है। जो करीबन अभी तक के किसी भी सीजन में देखने को नहीं मिला। वहीं इस बार शो को लेकर तमाम सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी अपनी बात सामने रखी है।