2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में कदम रखने वाले कार्तिक आर्यन आज फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही मुकाम बना चुके हैं। फिल्म प्यार का पंचनामा से लेकर 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक ने शानदार अभिनय से दर्शकों का हर बार दिल जीता है। ऐसे में अब कार्तिक ने बताया है कि वो विलेन का किरदार करना चाहते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Kartik Aaryan
- फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने आगामी किरदारों की अपनी बकेट लिस्ट के बारे में बताया है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह विलेन का किरदार निभाने में दिलचस्पी रखते हैं। इस पर उन्होंने कहा 'मुझे ऐसा किरदार करना बेशक अच्छा लगेगा। मैं ऐसे किरदार की तलाश कर रहा हूं। इसके साथ ही मुझे ऐसी उम्मीद है कि ऐसा मौका भविष्य में जरूर मिलेगा।'
विज्ञापन
3 of 6
Love Aaj Kal 2 first look
- फोटो : Instagram
वैसे बात करें कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'लव आज कल' की तो फिल्म वैलेंटाइंस डे यानी 14 फरवरी के खास दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ सारा अली खान मुख्य किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि इससे पहले 2009 में इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म लव आज कल रिलीज हुई थी। फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में नजर आए थे।
4 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म के शूट को लेकर कार्तिक आर्यन ने बात करते हुए कहा, 'मुझे लव आज कल की टीम के साथ काम करने में बहुत मजा आया। फिल्म की टीम के साथ मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। इसके साथ ही फिल्म को मिल रहीं प्रतिक्रियाएं मुझे बहुत पसंद आ रही हैं।' वहीं फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली के लिए कार्तिक ने बोला, 'मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मुझे लव आज कल में काम करने का मौका दिया।'
विज्ञापन
5 of 6
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि फिल्म के अलावा भी कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का नाम एक लंबे वक्त से साथ में जोड़ा जा रहा था। कई ऐसी खबरें सुनने को मिली थीं जिनमें कहा जा रहा था कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इस बात पर कार्तिक और सारा का कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सारा अली खान के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, 'मुझे सारा के साथ काम करना पसंद है। सारा एक स्टार के साथ-साथ गोल्डन हार्ट वुमन हैं। मुझे वास्तव में अच्छे लोगों के साथ काम करना और अच्छी एनर्जी पसंद है।' बता दें कि फिल्म लव आज कल के बाद कार्तिक 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगे। वहीं सारा अली खान, वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगी।