फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank God: कानूनी पचड़ों में फंसी अजय-सिद्धार्थ की थैंक गॉड, 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Wed, 19 Oct 2022 03:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
थैंक गॉड - फोटो : social media

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'थैंक गॉड' दिवाली के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है लेकिन सिनेमाघरों में आने से पहले ही यह फिल्म विवादों में फंस चुकी है। अजय देवगन इस फिल्म में चित्रगुप्त की भूमिका में दिखाई देंगे, जो थ्री पीस सूट पहने हुए होंगे। हालांकि, कुछ लोगों को अजय देवगन का यह लुक पसंद नहीं आया। इसी वजह से फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हुई। इतना ही नहीं, फिल्म को बैन करने की मांग तक उठने लगी। 

विज्ञापन

2 of 4
थैंक गॉड - फोटो : social media
दरअसल, फिल्म के मेकर्स पर कायस्थ समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। याचिका में कहा गया है कि भगवान चित्रगुप्त के अपमान को कायस्थ समाज बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकता है। वहीं, फिल्म के रिलीज होने से देश की शांति और सामंजस्य पर असर पड़ सकता है और अराजकता फैल सकती है। इतना ही नहीं, फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट न देने की मांग की गई है। साथ ही याचिकाकर्ता का कहना है कि इस मामले पर जल्द सुनवाई होनी चाहिए। हालांकि, कोर्ट ने इस मांग को ठुकरा दिया है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 नवंबर को सुनवाई करेगा। जबकि फिल्म 25 अक्टूबर को दिवाली पर रिलीज हो रही है, जो मेकर्स के लिए राहत की बात है।

यह भी पढ़ें:- Bhediya Trailer: वरुण धवन के एक्शन पर फिदा हुए फैंस, यूजर्स बोले- जबरदस्त एंटरटेनमेंट होने वाला है
विज्ञापन

3 of 4
थैंक गॉड - फोटो : social media
याचिकाकर्ता वकील मोहन लाल शर्मा का कहना था कि फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है, जिससे दुनियाभर में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों की भावनाओं का अपमान हुआ है। याचिकाकर्ता ने अभिनेता अजय देवगन, CBFC (सीबीएफसी), डायरेक्टर इंद्र कुमार और प्रोड्यूसर भूषण कुमार को पक्षकार बनाया था।

यह भी पढ़ें:- Vivaad Bollywood Ke: जब ईशा देओल के गुस्से की शिकार हुईं अमृता राव, थप्पड़ तक पहुंच गई थी बात
विज्ञापन

4 of 4
थैंक गॉड - फोटो : social media
बता दें कि 'थैंक गॉड' इसी साल दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम किरदार में दिखाई देंगे। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की साथ यह तीसरी फिल्म होगी। जबकि सिद्धार्थ और अजय पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें