फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Setu Box Office Collection Day 5: अक्षय की 'राम सेतु' को मिला वीकएंड का फायदा! पांचवें दिन कमाए इतने करोड़

Sat, 29 Oct 2022 10:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'राम सेतु' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी समय से इंतजार था और अब इसे मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ने ओपनिंग डे पर बेहतर शुरुआत की थी और उसके बाद से इसका कलेक्शन घटता जा रहा था। वहीं, अब फिल्म की कमाई के पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी समाने आ गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
'राम सेतु' ने ओपनिंग डे पर 15.2 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई और इसने 11.4 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद तीसरे दिन 8.75 करोड़, तो चौथे दिन 6.05 करोड़ का कारोबार हुआ। चार दिन तक लगातार फिल्म कमाई के मामले में पिछड़ती जा रही थी। वहीं, अब पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कुछ बेहतर हुआ है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे विजेंदर सिंह, बॉक्सर के जन्मदिन पर हुआ एलान
विज्ञापन

3 of 4
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शनिवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने पांचवें दिन 7.10 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो शुक्रवार के हिसाब से ज्यादा हैं। ऐसे में वीकएंड पर फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली है और अब इसका कुल कलेक्शन 48.55 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, अब रविवार को छुट्टी के दिन भी फिल्म को कलेक्शन के मामले में फायदा मिलने की उम्मीद है।

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने बताई विक्रम वेधा और जर्सी के फ्लॉप होने की वजह, कहा- कॉपी पेस्ट होने की….
विज्ञापन

4 of 4
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित ‘राम सेतु’ को करीब तीन हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, ‘राम सेतु’ से पहले इस साल अक्षय की तीन फिल्में ‘रक्षा बंधन’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘बच्चन पांडे’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जो सभी असफल साबित हुई थीं।

Pushpa The Rise: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का क्रेज बरकरार, जूस का नाम रख फैन ने की दीवानगी की हद पार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें