फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank God Day 2 Collection: अजय देवगन का करिश्मा भी ‘थैंक गॉड’ को संभालने में नाकाम, दूसरे दिन 25 फीसदी गिरावट

Wed, 26 Oct 2022 10:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
थैंक गॉड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिवाली के दूसरे ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' से लोगों को बहुत सी उम्मीदें थी। अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह स्टारर इस फिल्म ने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत दर्ज की थी। अजय देवगन की 'थैंक गॉड' का प्रदर्शन अक्षय कुमार की 'राम सेतु' से थोड़ा बेहतर रहा। लेकिन फिर भी फिल्म वो कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत के बाद अब 'थैंक गॉड' के पहले बुधवार यानी दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो और भी ज्यादा चौंकाने वाले हैं। चलिए जानते हैं दूसरे दिन इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म ने कितनी कमाई की..  
विज्ञापन

2 of 4
थैंक गॉड - फोटो : social media
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जिस दिन से ट्रेलर सामने आया था, यह उसी दिन से विवादों में घिर गई थी। लेकिन इसके बावजूद उम्मीद की जा रही थी कि  25 अक्तूबर का बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास होने वाला है।लेकिन ऐसा हो न सका। अजय देवगन की फिल्म ओपनिंग डे पर मुश्किल से अपनी लागत का 10 फीसदी आंकड़ा छू पाई, जो बहुत ही निराशाजनक है। पहले दिन की कमाई के सामने आए आंकड़ों के हिसाब से तकरीबन 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने औसत कमाई की थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर महज 8.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Thank God Box Office Collection Day 1: थैंक गॉड ने किया औसत प्रदर्शन, पहले दिन उम्मीद से भी कम रहा कारोबार
विज्ञापन

3 of 4
थैंक गॉड - फोटो : social media
70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने जहां पहले दिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, वहीं दूसरे दिन 'थैंक गॉड' की कमाई में 25 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने दूसरे दिन महज 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, अभी सुबह तक आंकड़ों में फेरबदल देखी जा सकती है। दो दिन की कमाई के बाद 'थैंक गॉड' का कुल कलेक्शन 14.10 करोड़ रुपये हो गया है।
Thank God Review: रंग नहीं जमा पाया अजय देवगन का कॉमेडी से इश्क, सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘शेरशाह’ से दो कदम पीछे
विज्ञापन

4 of 4
थैंक गॉड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की कहानी की बात करें तो, 'थैंक गॉड' की कहानी एक ऐसे आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रियल एस्टेट का बिजनेस करता है। अयान कपूर एक सफल बिजनेसमैन हैं, लेकिन वह काली कमाई में ज्यादा विश्वास रखता है। यह किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह अयान की पत्नी रूही का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं, जो एक ईमानदार पुलिस अफसर हैं। एक दिन अयान का एक्सीडेंट हो जाता है, इसके बाद ही अजय देवगन की एंट्री होती है। वह चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान इंद्र कुमार के हाथ में है।  
Ram Setu Box Office Collection: पहले दिन कमाल नहीं दिखा सकी अक्षय कुमार की 'राम सेतु', औसत से कम रहा कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें