फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: रेड ड्रेस में जान्हवी ने बढ़ाईं धड़कनें और पति संग घूमने निकलीं मौनी,पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 26 Oct 2022 08:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जान्हवी कपूर, मौनी रॉय - फोटो : social media
मनोरंजन जगत का नाम आते ही फैंस के दिमाग में तरह-तरह की बातें चलने लग जाती हैं। अपने पसंदीदा कलाकारों से जुड़ी हर खबर जानने के लिए फैंस बहुत उत्साहित रहते हैं। अपने फैंस की दिली इच्छा पूरी करने के लिए अक्सर सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। हमेशा की तरह आज भी 'फोटोज ऑफ द डे' के जरिए हम दिनभर में सेलिब्रिटी द्वारा साझा की गई तस्वीरों को आप तक पहुंचाते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों से बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : social media
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने ग्लैमरस अवतार से सोशल मीडिया का पारा बढ़ाती रहती हैं। इसी क्रम में आज भी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ हॉट तस्वीरें साझा की हैं। जान्हवी ने रेड कलर का हॉट गाउन पहना है और ग्लोइंग मेकअप के साथ बाल खुले रखे हैं और एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मधु चोपड़ा - फोटो : insta
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी  बेटी के माता-पिता बने थे। इस बार बेटी मालती के साथ उनकी पहली दिवाली थी। ऐसे में कपल ने लॉस एंजलिस में पूरी धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया और पारंपरिक तरीके से पूजन किया। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

4 of 11
सोनम कपूर - फोटो : social media
सोनम कपूर
दिवाली के मौके पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मुंबई में अपने घर ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी। बेटे वायु के जन्म के बाद यह सोनम कपूर की पहली दिवाली थी। इस दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के बहुत से सेलेब्स पहुंचे थे। इसी पार्टी के फोटोशूट की कुछ त्सवीरें अब सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री और आनंद पोज देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 11
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : social media
जैकलीन फर्नांडिस
अभिनेत्री जैकलीन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राम सेतु' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की शूटिंग के दौरन खींची गई कुछ तस्वीरें साझा करते हुए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन

6 of 11
सोहा अली खान - फोटो : social media
सोहा अली खान
सोहा अली खान ने भाई दूज के मौके पर अपने भाई सैफ अली खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की क्यूट सी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। इस वीडियो में सैफ अली खान और सोहा दोनों ही ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media
उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने काम से ज्यादा ऋषभ पंत और उनके रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इस बीच अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक गाड़ी के ऊपर बैठकर पोज देती दिखाई दे रही हैं।
Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर बहन श्वेता को घूरते नजर आए अभिषेक बच्चन, वायरल हुई फोटो

8 of 11
सनी लियोनी - फोटो : social media
सनी लियोनी
सनी लियोनी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अब तक वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करने वाली सनी ने आज भी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह पिंक कलर की ब्रालेट और जौगर्स पहने नजर आ रही हैं। 

9 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : social media
शमा सिकंदर
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस शमा सिकंदर न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी बोल्ड इमेज की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर ही अपने फैंस के लिए अपनी हॉट एंड ग्लैमरस फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। इसी क्रम में आज भी अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी कातिल मुस्कान से सबका दिल जीत रही हैं। इस तस्वीर में शमा ने डीप नेक ब्लाउज के साथ साड़ी पहनी हुई है।
विवादित टिप्पणियों के चलते महज दो हफ्तों में कान्ये वेस्ट ने अपनी संपत्ति से धोया हाथ, अब नहीं रहे अरबपति

10 of 11
आमना शरीफ - फोटो : social media
आमना शरीफ
मशहूर एक्ट्रेस आमना शरीफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच आमना शरीफ की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर बवाल मचा रही हैं। दरअसल, आमना ने शॉर्ट वन पीस ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका लुक काफी बेहतरीन लग रहा है।
विज्ञापन

11 of 11
मौनी रॉय - फोटो : social media
मौनी रॉय
मौनी रॉय इन दिनों अपनी पति के साथ वेकेशन पर निकली हैं। लेकिन ऐसे समय में भी वह अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में मौनी पति सूरज नांबियार संग घूमते हुए और मॉर्निंग ब्रीज एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं।  
Filmy Wrap: विदेशों में RRR का जलवा और कान्ये वेस्ट से छिना अरबपति का तमगा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें