बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' बॉक्स ऑफिस पर आखिरकार रिलीज हो गई है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जिस दिन से ट्रेलर सामने आया था, यह उसी दिन से विवादों में घिर गई थी। लगातार सोशल मीडिया पर उठते विवादों के बावजूद फिल्म की टीम ने इसका प्रचार-प्रसार बढ़ चढ़ कर किया था। हालांकि, पहला दिन खत्म होने के बाद सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म को दर्शकों का ज्यादा दर्शकों ज्यादा प्यार नहीं मिला है। अजय देवगन की 'थैंक गॉड' ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई करती दिखाई दी है। चलिए नजर डालते हैं फिल्म के पहले दिन के सामने आए शुरुआती आंकड़ों पर...