सोशल मीडिया के इस दौर में फिल्मों और एक्टर्स के विरोध का एक नया तरीका इन दिनों प्रचलित हुआ है। किसी एक्टर की विचारधारा पसंद न आने पर या फिल्म के ही अपनी विचारधारा से अलग होने का संशय होने पर यूजर्स इन दिनों फिल्मों के बहिष्कार की मुहिम चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज से पहले उनका बायकॉट ट्रेंड हो रहा है। बीते दिनों कई फिल्मों पर बायकॉट की गाज गिरी है। इस कड़ी में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से लेकर रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र तक शामिल रही हैं। अब एक और अभिनेता की आगामी फिल्म को भी निशाना बनाया जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की।