फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goodbye: ट्रेलर के बाद अब रिलीज होगा गुडबाय का गाना 'जय काल महाकाल', सामने आई तारीख

Sat, 10 Sep 2022 07:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गुडबाय फिल्म - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र में तो नजर आ ही रहे हैं, इसी के साथ वह अपनी आगामी फिल्म गुडबाय का भी जमकर  प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बिग-बी की बेटी के किरदार में नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में गुडबाय का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो फैंस को काफी पसंद आया, अब मेकर्स इस फिल्म के गाने 'जय काल महाकाल' से एक और धमाका करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

2 of 4
'गुडबाय' फिल्म - फोटो : Social Media
बिग-बी और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें दो पीढ़ियों के विचारों के बीच टकराव को दिखाया जाएगा। ट्रेलर में भी लोगों को रश्मिका और फिल्म में उनके पिता बने अमिताभ बच्चन के बीच खूब नोक-झोंक देखने को मिली। फिल्म में कॉमेडी, नोकझोंक के साथ प्यार और इमोशन भी देखने को मिलेगा। फिलहाल जानते हैं फिल्म के गाने की तारीख।
विज्ञापन

3 of 4
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर गुडबाय के गाने की जानकारी खास अंदाज में दी है। उन्होंने एक वीडियो साझा की है, जिसमें फिल्म के गाने को लेकर कई मैसेज ड्रॉप होते नजर आ रहे हैं। बिग-बी ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- चारो तरफ गूंज रही है 'जय काल महाकाल की धुन'। आपने पूछा, हमने सुना, जल्दी आ रहा है! 12 सितंबर को गाना रिलीज होगा।

विज्ञापन

4 of 4
गुडबाय फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म गुडबाय की तो यह विकास बहल द्वारा निर्देशित और लिखित एक फैमिली एंटरटेनर कॉमेडी ड्रामा है। एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना, दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता के अलावा सुनील ग्रोवर, एली अवराम, पावेल गुलाटी, अभिषेक कनन और साहिल मेहता भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ;गुडबाय' 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें