नई फिल्म के मुहूर्त पर विजय और रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रश्मिका का तमिल सिनेमा में डेब्यू बीते साल फिल्म ‘सुल्तान’ के साथ हो चुका है। निर्देशक बी कन्नन की इस फिल्म में रश्मिका के साथ कार्ती हीरो थे। बुधवार को रश्मिका की नई तमिल फिल्म का मुहूर्त पूरे विधि विधान और उल्लास के साथ हुआ। अभिनेता इस दौरान अपनी चिर परिचित गंभीरता और आभा के साथ मुस्कुराते दिखे। जबकि, रश्मिका की खुशी उनकी देह भाषा खुद ब खुद बता रही थी। देसी परिधानों में सजी रश्मिका इस दौरान खूब हंसती, खेलती, मुस्कुराती नजर आईं। उन्होंने मुहूर्त के मौके पर आए सारे मेहमानों के साथ ढेरों तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता वामशी पैदीपल्ली कर रहे हैं।