फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिल्म वाली हमें बताएगी राजनीति...' 'थलाइवी' के ट्रेलर में दिखी कंगना रणौत की पॉवरफुल परफॉर्मेंस

Tue, 23 Mar 2021 02:30 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
थलाइवी का ट्रेलर हुआ जारी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर जारी हो चुका है। आज यानी 23 मार्च को कंगना के जन्मदिन के मौके पर ऑफिशल ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म 'थलाइवी' में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के अभिनेत्री से पॉलिटिशन बनने के पूरे सफर को दिखाया गया है। उनकी बायोपिक में कंगना लीड रोल कर रही हैं। कंगना के फैंस ट्रेलर काफी पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि एक दिन पहले ही कंगना को फिल्म 'पंगा' और 'मणिकर्णिका' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय अवार्ड मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
थलाइवी का ट्रेलर - फोटो : ट्विटर
फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही हर तरफ छा गया है। इसमें एक बार फिर कंगना का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में विधानसभा में डीएमके विधायक द्वारा जयललिता के साथ किए गए अभद्र व्यवहार वाले सीन को भी शामिल किया गया है। वहीं, इसमें महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई देती है।
विज्ञापन

3 of 5
थलाइवी का ट्रेलर - फोटो : ट्विटर
3 मिनट 22 सेकंड के पूरे ट्रेलर में कंगना पर फिल्माया गया लगभग हर डायलॉग महिलाओं की ताकत दिखाता है। जयललिता के रोल में दिखीं कंगना दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं।  इस फिल्म का ट्रेलर देखकर साफ पता चल रहा है कि इस किरदार को निभाने के लिए अभिनेत्री ने काफी शारीरिक बदलाव भी किए हैं।  

4 of 5
थलाइवी का ट्रेलर - फोटो : ट्विटर
वहीं, इस ट्रेलर में बेहद अहम रोल एमजीआर यानी एमजी रामाचंद्रन के किरदार में बेहतरीन कलाकार अरविंद स्वामी नजर आए हैं। वहीं, अभिनेत्री मधु जानकी रामचंद्रन के रोल में हैं। मालूम हो कि जानकी रामचंद्रन तमिलनाडु की पहली महिला मुख्यमंत्री और एमजी रामचंद्रन की तीसरी पत्नी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थलाइवी का ट्रेलर - फोटो : ट्विटर
बता दें कि ये फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में जयललिलता के जीवन के बारे में दिखाया जाएगा। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें