अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने बताया कि, 'जब मैं केवल 19-20 साल की थी तो मुझे साउथ फिल्मों के लिए बुलाया गया था। उस दौरान एक आदमी ने मुझे कमरे में बुलाया और कहा कि हम आपसे कुछ पूछना चाहते हैं। उसके बाद वह बोला, 'आपको समझौता करना पड़ेगा।' तब मैं कमरे में अकेली थी तो हिम्मत दिखाई और पूछा, 'ठीक है बताइए किस तरह का समझौता करना होगा मुझे? क्या मुझे पार्टियों में जाना होगा या डिनर के लिए?'