इस साल के शुरुआत में साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'विश्वासम' रिलीज हुई थी। फिल्म में अजित अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए। फिल्म में अजित का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला।
विज्ञापन
2 of 5
Viswasam
'विश्वासम' में अजित कुमार के साथ लीड रोल में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा नजर आई थीं। फिल्म ने रिलीज के साथ हीक ई रिकॉर्ड्स बनाए। अजित कुमार की इस फिल्म के साथ रजनीकांत की पेट्टा भी रिलीज हुई थी। अब 'विश्वासम' के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
bahubali 2
- फोटो : file photo
'विश्वासम' ने एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली को पीछे छोड़ दिया है। 'विश्वासम' का प्रीमियर 1 मई को किया गया। इसी दिन अजित कुमार का जन्मदिन भी था। अजित स्टारर यह फिल्म विश्व टीवी प्रीमियर पर सबसे अधिक देखी जाने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है।
4 of 5
Viswasam
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, विश्वासम ने 1,81,43,000 इंप्रेशन हासिल किए हैं और इसके साथ थाला अजित स्टारर यह फिल्म बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रही है। ये डेटा ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल द्वारा जारी किया गया है।
'विश्वासम' को शिवा ने डायरेक्ट किया है। वीरम, विवेगम और वेदालम के बाद विश्वासम अजित कुमार की शिवा के साथ चौथी फिल्म है। यह अजित और नयनतारा की भी एक साथ चौथी फिल्म है। अजित कुमार की फिल्म 'विश्वासम' के लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था।