फिल्म- ठाकरे
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म के जरिए बाल ठाकरे के शुरुआती संघर्ष से लेकर उन्हें शिवसेना क्यों बनानी पड़ी इस बात को बताने की कोशिश की गई है। एक समाचार पत्र में कार्टूनिस्ट से लेकर महाराष्ट्र के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरते हुए बड़े पर्दे पर उन्हें बखूबी दिखाया गया है। यह फिल्म उन सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश लगती है, जिससे बाल ठाकरे जीवन भर घिरे रहे। जैसे उन्होंने आपातकाल का समर्थन क्यों किया या लोकतंत्र में वह क्यों विश्वास नहीं करते थे।