फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors No Makeup look: प्रभास से लेकर शाहरुख तक, इन अभिनेताओं की नो मेकअप तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप...

Wed, 13 Jul 2022 06:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान, सलमान खान, प्रभास - फोटो : social media
बड़े पर्दे पर जब हीरो एंट्री करते हैं तो उनकी पर्सनैलिटी से लेकर लुक्स तक के लोग दीवाने हो जाते हैं। कई हीरो हैं जो 50 की उम्र में भी चार्मिंग लगते हैं लेकिन बिना मेकअप कई अभिनेताओं को पहचानना भी मुश्किल है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कई बार अपना नो मेकअप लुक साझा कर चुकी हैं लेकिन शायद आपने अभिनेताओं के बिना मेकअप वाले लुक नहीं देखे होंगे। तो चलिए शाहरुख से लेकर प्रभास तक देखते हैं, बिना मेकअप के कैसे दिखते हैं एक्टर्स।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान आज भी लोगों को बेहद पसंद हैं। उनकी एक्टिंग दिल जीत लेती है, इसमें कोई दो राय नहीं है और 56 की उम्र में भी वह पर्दे पर काफी हैंडसम दिखाई देते है, जिसे देखकर लगता है जैसे उम्र मानों थम सी गई है। हाल ही में उनकी पठान के सेट की तस्वीर में वह सिक्स एब्स में नजर आए थे, जिसे देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि शाहरुख 56 साल के हो चुके हैं। हालांकि अगर आपने उनकी नो मेकअप तस्वीर नहीं देखी है तो ये देख लीजिए।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान
बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिवल बैचलर सलमान खान की शादी को लेकर तो अक्सर चर्चे चलते रहते हैं और कई खूबसूरत अभिनेत्रियों से उनका नाम भी जुड़ चुका है। सलमान भी 56 के हो चुके हैं और टीवी व बड़े पर्दे पर अब भी उनकी जोड़ी काफी कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ बनती है। हालांकि नो मेकअप लुक में सलमान की उम्र साफ पता चलती है।

4 of 6
अभिनेता प्रभास - फोटो : social media
प्रभास
साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म बाहुबली देखने के बाद से पूरे देश में उनके चाहने वाले हैं। चाहें टोन्ड बॉडी हो या फिर उनका चार्मिंग लुक। उन्हें देखकर नहीं लगता कि वह 42 के हैं। हालांकि बिना मेकअप में प्रभास को पहचानना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

5 of 6
अभिनेता रजनीकांत - फोटो : social media
रजनीकांत
अभिनेता रजनीकांत न सिर्फ साउथ में बल्कि बॉलीवुड में भी अपने एक्शन से सबका दिल जीत चुके हैं। उनकी जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी और दमदार एक्टिंग देखकर फैंस बस तालियां बजाते नजर आते हैं। हालांकि अब रजनीकांत अपनी उम्र का एक बड़ा पड़ाव पार कर चुके हैं और 70 वर्ष के हैं, लेकिन पर्दे पर अब भी वह जवान नजर आते हैं। बिना मेकअप लुक के रजनीकांत भी बिलकुल अलग दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजय देवगन - फोटो : social media
अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन के बारे में कहा जाता है कि उनकी उम्र जितनी बढ़ रही है, वह उतने ही जवान होते जा रहे हैं। हाल ही में अभिनेता की फिल्म रनवे 34 रिलीज हुई थी, जिसमें उन्हें पायलट के किरदार में देखा गया था, लेकिन फिल्म में देखकर नहीं लगता कि अभिनेता 53 साल के हो चुके हैं। फिलहाल अजय देवगन भी बिना मेकअप लुक में काफी अलग दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें