Manikarnika and Thackeray
- फोटो : instagram
ठाकरे के साथ रिलीज हुई कंगना रनौत की मणिकर्णिका 5 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई है। मंगलवार को मणिकर्णिका महज 3.75 करोड़ ही जुटाने में कामयाब रही। इस तरह फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 51.40 करोड़ तक हो चुका है। 125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।