फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 5 ऐसी फिल्में, जिसमें 'गांधी जी' दिखे लीड रोल में, एक तो भारत में रिलीज नहीं

Wed, 30 Jan 2019 11:55 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Mahatma Gandhi - फोटो : social media
भारत राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के बारे में कुछ समय बाद बॉलीवुड ने अलग-अलग विषय के जरिए बताने की कोशिश की है। बहुत ऐसी फिल्में भी रही हैं, जो केवल उनकी जिंदगी के जुड़ी रही हैं। इनमें से कई फिल्में हिट रहीं तो कइयों को विवादों का सामना करना पड़ा। महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर आज हम आपको उनपर बनी फिल्मों के बारे में बताते हैं।  
विज्ञापन

2 of 8
Mahatma: Life of Gandhi - फोटो : social media
फिल्म 'महात्मा: लाइफ ऑफ गांधी, 1869-1948 ने गांधी जी के जीवन और उनके भारत की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया है। फिल्म की भाषा अंग्रेजी थी और विट्ठभाई झावेरी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को दा गांधी नेशनल मेमोरियल फंड ने भारत सरकार की फिल्म डिविजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट थी और लोगों ने इस फिल्म को खूब सराहा था।  
विज्ञापन

3 of 8
gandhi - फोटो : social media
बता दें कि गांधी जी पर बनी फिल्म 'गांधी' एक बायोग्राफिक ड्रामा मूवी थी जिसे 30 नवंबर 1982 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबोरो ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को रवि शंकर ने म्यूजिक दिया और बेस्ट पिक्चर के लिए 'एकेदमी अवार्ड' मिला था।   

4 of 8
Making of the Mahatma - फोटो : social media
गांधी जी पर बनी फिल्म 'मेकिंग ऑफ दा महात्मा' थी जिसे जाने-माने डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका के दर्शन को दिखाया गया था। गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस फिल्म से एक्टर रजीत कपूर को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था। फिल्म को स्पशेल जूरी के लिए भी नेशनल अवार्ड हासिल हुआ था और फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए भी नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए दर्शन जरीवाला को नेशनल अवार्ड मिला। 
विज्ञापन

5 of 8
Maine Gandhi Ko Nahin Mara - फोटो : social media
2005 में आई गांधी जी पर आधारित फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' में अनुपम खेर ने जबरदस्त अभिनय किया था और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के काम को भी सराहा गया था। फिल्म को जन्हू बरुआ ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को बेस्ट एक्ट्रेस, स्पेशल जूरी अवार्ड, नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 
विज्ञापन

6 of 8
Gandhi, My Father - फोटो : social media
बॉलीवुड में गांधी जी को लेकर उनके जीवन के एक-एक पहलू को दिखाने का भरसक प्रयास किया गया है। इस कड़ी में गांधी जी पर बनी एक और फिल्म 'गांधी, माई फादर' में गांधी और उनके बड़े बेटे के जीवन पर रोशनी डालने की कोशिश की गई। फिल्म में अक्षय खन्ना ने बहुत जानदार एक्टिंग की है। फिल्म गांधी जी और उनके बड़े बेटे हरिलाल गांधी के संबंधों के इर्द गिर्द घूमती रही। फिल्म को फिरोज अब्बास खान ने डायरेक्ट किया था और 3 अगस्त 2007 में फिल्म को रिलीज किया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
Lage Raho Munna Bhai - फोटो : social media
गांधी जी पर बनने वाली अब तक की सबसे पॉपुलर फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' ने गांधी जी की अहिंसावादी छवि को पेश किया और लोगों को गांधीगिरी का पाठ पढ़ाया। फिल्म 2006 में बनी था और डायरेक्टर राज कुमार हिरानी ने फिल्म को बारिकी से बनाया था। फिल्म ने संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ-साथ बमन ईरानी ने अपने किरदार में दम डाला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। इसके बाद 2016 में फिल्म 'गांधीगिरी' आई जिसे सनोज मिश्रा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में ओम पुरी और संजय मिश्रा थे। 
विज्ञापन

8 of 8
The Gandhi Murder - फोटो : social media
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर बनी फिल्म 'द गांधी मर्डर' को इन दिनों विवाद में है। 'द गांधी मर्डर' नाम की इस फिल्म को मेकर्स ने भारत में रिलीज करने से मना कर दिया है। उनका आरोप है कि फिल्म को लेकर कुछ असमाजिक तत्व भारत में रिलीज ना करने की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते उन्हें ये फैसला लेना पड़ा रहा है।  गौरतलब है कि 30 जनवरी 1948 को गांधी जी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए महात्मा गांधी की मौत की सच्चाई को दिखाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें