शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की कहानी बेहद अनोखी है। इसमें एक रोबोट और एक इंसान के बीच प्रेम प्रसंग देखने को मिलेगा। स्टोरी लाइन ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की, जिसमें पहुंचकर मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियों ने इसका लुत्फ उठाया।