देश में फिल्म निर्माताओं और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है। सिनेमाघरों में काम करने वाले भी उम्मीद में हैं कि अगले अनलॉक से उनके घर का चूल्हा जलना भी आसान हो जाएगा। क्रिस्टोफर नोलन अपनी अगली फिल्म 'टेनेट' की मीडिया स्क्रीनिंग कर चुके हैं। साथ ही नए ट्रेलर में ये भी कह चुके हैं कि फिल्म तीन सितंबर को वहां रिलीज जरूर होगी, जहां थिएटर खुल गए हैं। भारत में सिनेमाघर खुलेंगे कि नहीं ये तो केंद्र सरकार को ही तय करना है लेकिन क्षेत्रीय राजनीति में इसे लेकर हलचल शुरू हो चुकी है।