भीमसेन जोशी
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
कामयाबी के जोशी मंत्र
कोशिश और मेहनत से दूर सिर्फ तकदीर की दुहाई देने वालों के लिए, पंडित भीमसेन जोशी की यह बात शायद किसी संजीवनी से कम नहीं है, "जीवन में सफलता पाने की तीन ही मुख्य शर्ते हैं एक तो गुरु अच्छा मिलना चाहिए, दूसरा खुद के द्वारा किया गया प्रयत्न अच्छा होना चाहिये तब जाकर अंत में कहीं तकदीर या किस्मत रंग लाती है।" वह कहते कि पहली दो शर्तों के बिना तकदीर अकेले सफलता नही दिला सकती। तकदीर तभी कामयाबी तक पहुंचने में मदद करती है जब आपका प्रयास पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ होता है।