फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में मारी गईं दोनों एक्ट्रेस की हुई पहचान, करियर शुरू होने से पहली ही जिंदगी खत्म

Thu, 18 Apr 2019 11:42 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anusha reddy bhargavi
हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर आई । एक भयानक सड़क हादसे में दो फेमस एक्ट्रेस की मौत हो गई । इन एक्ट्रेस के नाम भार्गवी और अनुषा रेड्डी हैं । भार्गवी 20 और अनुषा 21 साल की थीं ।
विज्ञापन

2 of 5
anusha reddy bhargavi
अब दोनों एक्ट्रेस की पहचान हो गई है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं । दोनों ही अभिनेत्रियां शूटिंग कर वापस लौट रही थीं। यह घटना मंगलवार रात विकाराबाद से हैदराबाद जाने के दौरान हुई । 
विज्ञापन

3 of 5
car accident
ड्राइवर ने ट्रक के अचानक सामने आने से आनन-फानन में कार साइड लगाने की कोशिश की । इसके कारण कार का नियंत्रण खो गया और कार सीधे पेड़ से जाकर टकराई। हादसे में भार्गवी की मौके पर ही मौत हो गई । 

4 of 5
actress
वहीं अनुषा को अस्पताल ले जाया गया और वहां उनका निधन हो गया । कार ड्राइवर चकरी और एक्टर विनय कुमार अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं । अनुषा और भार्गवी टीवी की दुनिया में काम कर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में जाने का सपना बुन रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
actress
भार्गवी टीवी शो मुत्याला मुग्गू में निगेटिव रोल कर रही थीं जबकि अनुषा भी कुछ प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी थीं। अनुषा रेड्डी तेलंगाना के जयशंकर भुपालापल्ली से हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें