अक्षय कुमार की फिल्म केसरी की तरह माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म कलंक को भी धर्मा प्रोडक्शंस की ब्रांड वैल्यू का पूरा फायदा पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मिला है। ये अलग बात है कि फिल्म देखकर निकले जितने भी लोगों से अमर उजाला की बात हुई, सबने एक ही बात कही कि वह फिल्ममेकर करण जौहर के नाम पर फिर से एक बार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।