फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' प्रभास ने जन्मदिन पर दिया फैंस को तोहफा, देखिए नई फिल्म का फर्स्ट लुक

Mon, 23 Oct 2017 11:29 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'बाहुबली' फेम प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को शानदार रिटर्न गिफ्ट देते हुए अपकमिंग फिल्म 'साहो' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : youtube
फिल्म 'साहो' में 'बाहुबली' फिल्म के एक्टर प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही बॉलीवुड के बाद अब टॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार श्रद्धा कपूर प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' में रोमांस करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म के पोस्टर में फिल्म के हीरो यानि प्रभास ओवरकोट में एक सड़क पर खड़े नजर आ रहे हैं। प्रभास स्कार्फ से आधा मुंह ढ़के हुए हैं। पोस्टर से साफ पता चलता है कि 'साहो' फिल्म की शूटिंग विदेश में भी हुई है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर नील न‌ितिन मुकेश विलेन का किरदार निभाएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म में तेलगू एक्टर और प्लेबेक सिंगर अरुण विजय भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि प्रभास की 'बाहुबली- द कनक्लूजन' साल 2017 की बड़ी फिल्म साबित हुई थी। बताया जा रहा है कि सुजीत के निर्देशन बनी साहो 2018 में रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें