फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 की उम्र और 1000 फिल्मों का रिकॉर्ड, 30 साल से कायम है इस लाल आंख वाले विलेन का खौफ

Thu, 14 Jun 2018 03:55 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जीवा
बॉलीवुड की तरह साउथ सिनेमा की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है । साउथ फिल्मों के एक्शन और डायलॉग का तोड़ निकालना ही मुश्किल है । आज हम आपको साउथ के एक ऐसे विलेन के बारे में बताएंगे जिसकाे गुस्सा आते ही उनकी आंखों में खून उतर आता है । इस एक्टर का नाम है जीवा । 
विज्ञापन

2 of 6
जीवा
जीवा की लाल आंखें ही खौफ पैदा करने के लिए काफी हैं । जीवा साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी विलेन की भूमिका निभाते रहे हैं । रामगोपाल वर्मा की 'सत्या', 'अब तक छप्पन' और 'सरकार' में इस एक्टर का खूंखार रूप देख दर्शक भी डर गए थे ।
विज्ञापन

3 of 6
जीवा
जीवा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी । जीवा सात भाई-बहनों में से एक हैं । फिल्माें में आने से पहले जीवा थिएटर और स्टेज शो किया करते थे । जीवा अब तक करीब 1000 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं । 

4 of 6
जीवा
आंध्र प्रदेश के रहने वाले जीवा को डायरेक्टर के बालचंदर ने अपनी फिल्म में साइन किया था । इस फिल्म के बाद तो जीवा की जिंदगी बदल गई थी । जीवा की पहली फिल्म हिट हुई थी । वो डायरेक्टर के बालचंदर के एहसानमंद थे । इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम भी के बालचंदर रख दिया । अब वो भी एक डायरेक्टर है ।
विज्ञापन

5 of 6
जीवा
जीवा की पहली फिल्म Tholi Kodi Koosindi थी । जो 1980 में आई थी । इस फिल्म के लिए 1000 से ज्यादा लोगों ने ऑडिशन दिया था लेकिन जीवा ने बाजी मार ली । जीवा पिछले 3 दशक यानी 30 साल से साउथ फिल्मों मेें काम कर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीवा
जीवा ने 1998 में फिल्म 'सत्या' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था । फिल्म में जीवा का नाम 'जग्गा हैदराबादी' था । 65 साल के जीवा आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं । पिछले साल यानी 2017 में जीवा की फिल्म 'सामंथाकामनी' रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें