फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर के साथ बच्चा बन गए सैफ-करीना, झूले पर इस तरह की मस्ती, देखें तस्वीरें

Thu, 14 Jun 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Taimur
करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों जिंदगी के कुछ बेहतरीन पल लंदन में बिता रहे हैं। बॉलीवुड की यह सुपरहिट जोड़ी बेटे तैमूर के साथ जमकर मौज मस्ती कर रही है। उनकी इस ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आई हैं। इन्हीं में एक फोटो ऐसी है जिसमें दोनों एक्टर्स तैमूर के साथ झूले पर झूलते हुए नजर आऐ रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
Taimur
तैमूर अली खान की यह तस्वीर देखकर साफ है कि वह पापा-मम्मी के साथ खूब मजे कर रहे हैं। उनके इस खिलखिलाते चेहरे को देख किसी का भी तनाव और थकान पल भर में गायब हो जाए। पीले रंग की टीशर्ट, ग्रे पैंट और नीले रंग की हाफ स्लीव जैकेट में वह बहुत प्यारे लग रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
Taimur
करीना और सैफ काम और परिवार के बीच सामंजस्य बैठाना अच्छे से जानते हैं। एक तरफ वे दोनों जमकर काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बेटे तैमूर के साथ भी ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, बेटे की परवरिश को लेकर इस कपल ने एक शानदार तरीका निकाला है। दोनों ने फैसला किया है कि दोनों में से कोई ना कोई तैमूर के साथ रहेगा। यही नहीं दोनों ने यह भी फैसला किया है कि जैसे ही दोनों को अपने-अपने काम से फुर्सत मिलेगी, तीनों किसी ट्रिप पर निकल जाएंगे और फुर्सत के पल बिताएंगे।

 

4 of 5
Taimur
पिछले दिनों इस क्यूट फैमिली की एक और तस्वीर सामने आई थी जिसमें तीनों लंदन की सैर करते नजर आ रहे हैं। तैमूर प्रैम में बैठे हैं और उनके सुपरस्टार पापा उन्हें घुमा रहे हैं। ऐसी और भी प्यारी तस्वीरें आने वाले दिनों में देखने को मिल सकती हैं क्योंकि तैमूर पूरा जून महीना ब्रिटेन में ही बिताने वाले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonam Kapoor
फैमिली ट्रिप के अलावा सैफ और करीना ने एक और काम की वजह से लंदन का प्लान बनाया। इस स्टाइलिश कपल ने यहां एक विज्ञापन की शूटिंग पूरी की। करीब महीनेभर लंबी इस ट्रिप के दौरान करीना ने बेस्ट फ्रेंड और सोनम कपूर के साथ भी वक्त बिताया। सोनम कपूर भी बहन रिया कपूर के साथ यहां मौजूद हैं। वहीं, करीना की बड़ी बहन करिश्मा ने भी गर्ल गैंग को ज्वॉइन किया। यानी सैफ, करीना, करिश्मा, सोनम, आनंद आहूजा और रिया कपूर साथ मिलकर धूम मचा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें