फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी टीवी का बड़ा नाम हुआ करते थे ये सितारे, अब सीरियल और लाइमलाइट से दूर बिता रहे जिंदगी

Tue, 26 May 2020 06:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत, रामायण के अलावा भी कई टीवी शोज ऐसे हैं जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कई साल तक राज किया। खास बात है कि यह सीरियल्स जितने हिट हुए उतना ही इन कार्यक्रमों के सितारों ने भी नाम कमाया। वैसे तो कुछ सितारों ने हाल ही में टीवी सीरियल्स में वापसी की लेकिन उन्होंने वेब सीरीज को ही चुना। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जो उस वक्त बड़ा नाम कमाने के बाद अब लाइमलाइट से दूर हैं।

विज्ञापन

2 of 6
पूनम नरुला - फोटो : file photo
पूनम नरुला
'इतिहास' सीरियल से पूनम नरुला घर- घर में मशहूर हो गईं थीं। इसके बाद पूनम कसौटी जिंदगी की, कुटुम्ब, कुसुम, कहीं किसी रोज और शरारत में नजर आईं। पूनम आखिरी बार रियलिटी शो नच बलिए सीजन एक में बतौर कंटेस्टेंट आईं थीं। नच बलिए का पहला सीजन साल 2005 में आया था जिसके बाद से पूनम टीवी पर नहीं दिखीं। 
विज्ञापन

3 of 6
किरण करमरकर - फोटो : सोशल मीडिया

किरण करमरकर
'कहानी घर घर की' सीरियल में ओम का किरदार निभाने वाले किरण करमरकर भी टीवी का चर्चित चेहरा रहे हैं। इस सीरियल में किरण ने पार्वती यानी कि साक्षी तंवर के पति का किरदार निभाया था। इसके बाद किरण ने कई सीरियल्स किए। आखिरी बार किरण साल 2017 में रुद्रम सीरियल में नजर आए थे। इसके बाद से वो टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। 

4 of 6
रीवा बब्बर - फोटो : file photo
रीवा बब्बर
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में कामिनी खन्ना का किरदार निभाने वालीं रीवा बब्बर अब लाइमलाइट से दूर हैं। रीवा आखिरी बार सीरियल सूर्यपुत्र कर्ण में आई थी जो कि साल 2015 में आया था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सीजेन खान - फोटो : सोशल मीडिया
सीजेन खान
सीजेन खान 'कसौटी जिंदगी के' अनुराग किरदार से मशहूर हुए थे। इस सीरियल में अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। इसके बाद क्या हादसा क्या हकीकत, पिया के घर जाना है, एक लड़की अंजानी सी और सीता और गीता सीरियल में नजर आए। सीता और गीता साल 2009 में आया था। इसके बाद सीजेन लाइमलाइट से दूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्वेता कावत्रा - फोटो : Twitter

श्वेता कावत्रा
श्वेता कावत्रा को आप सीरियल कहानी घर- घर की में देख चुके हैं। उस सीरियल में श्वेता पल्लवी का रोल प्ले करती थीं। अब श्वेता कावत्रा कहां हैं और क्या करती हैं, इस बार में पुख्ता तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें